फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटकता मिला किसान का शव

Sat, 23 Sep 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह फंदे से एक किसान का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पूरे लालू मजरे सतांव निवासी निंबरी पासी (58) खेती करता था। सुबह घर से कुछ दूरी पर जंगल में चिलवल के पेड़ में गमछे के सहारे उसका शव लटकता पाया गया। गांव के लोगों ने शव को लटकता देखा तो इसकी सूचना परिवारजनों को दी। परिजनों में कोहराम मच गया। थानेदार प्रवीण गौतम ने बताया कि किसान शराब पीने का आदी था। घरेलू कलह के चलते उसने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें