रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेजासिंह पुरवा निवासी संतू (75) सोमवार शाम गांव के ही कल्लू के दरवाजे पर बैठा था।
अचानक आंधी आने से कल्लू के घर की पक्की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर वह घायल हो गया। घर पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद देर रात बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार बुजुर्ग को कम दिखाई पड़ता था।
मलबे में कल्लू की बाइक व साइकिल भी दब गई थी। मंगलवार सुबह लेखपाल हरिकरन सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। लेखपाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाई जाएगी। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।