फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 02 Apr 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के रैली कल्यानपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (65) पुत्र रामाश्रय किसी काम से सुबह शहर गए थे। काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। रायबरेली-कानपुर मार्ग पर राजघाट के पहले लालगंज की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इससे हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें