फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली गिरने से किसान की मौत, पांच झुलसे

Sun, 19 Mar 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां-खीरों (रायबरेली)। जिले में शनिवार को बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत पांच लोग झुलस गए। किसान की मौत से परिजनों में रोना पिटना मच गया।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव निवासी पप्पू सिंह (44) शनिवार दोपहर दो बजे खेतों में परिवार के लोगों और एक मजदूर के साथ मटर की फसल की कटाई करा रहा था। इसी दौरान बिजली गिरने से पप्पू, उसकी पत्नी रूपरानी (42), श्यामकली (30), मंजू (24) और गांव की रहने वाली श्रीमती (50) झुलस गईं। सभी को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पप्पू ने दम तोड़ दिया। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से किसान की मौत हुई, जबकि चार लोग झुलसे हैं।
उधर, बिहार प्रांत के नेवादा जिले के सादीपुर गांव निवासी लालजीत (27) अपने 40 साथियों के साथ खीरों क्षेत्र के डुमटहर गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर ईंट की पथाई का काम कर रहा था। इस दौरान बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। अन्य श्रमिक तो भट्ठे पर बने कमरों में चले गए, जबकि बिजली गिरने से लालजीत झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें