संवाद न्यूज एजेंसी
पयागपुर(बहराइच)। निबिया कुट्टी मनिकापुर गांव में रविवार को खेत पर काम कर रहा युवक खेत किनारे बने तालाब के पास गया। तभी मिट्टी धसकने से वह तालाब में गिर गया। मिट्टी के नीचे दबने से डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर उसके शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के निबिया कुट्टी मनिकापुर गांव निवासी अशोक पाल (20) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक कके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर काम करने के लिए घर से निकले थे। वहीं पर तालाब बना हुआ है। जिसके निकारे पर वह खड़े थे तभी मिट्टी धसक गई और वह तालाब में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। गोताखोरों की टीम ने जब तालाब में जाकर देखा तो उनका शव मिट्टी के नीचे तालाब में दबा पड़ा था। जिसके चतले वह बाहर नहीं निकल सके और मौत हो गई। पयागपुर थनाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।