फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन विवाद में किसान की पीटकर हत्या, बेटा जख्मी

Sat, 23 Sep 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में महराजगंज के पूरे गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव में किसान की हत्या के बाद घटना की
विज्ञापन
जान बचाकर भागा तो गड्ढे में गिरा, फिर भी पीटते रहे हमलावर
विज्ञापन

तीन सगे भाइयों ने घटना को दिया अंजाम, सीओ ने की पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (रायबरेली)। जमीन के विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बचाने पहुंचे उसके बेटे को भी अधमरा कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसान ने दौड़कर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह शौच वाले पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इस पर भी हमलावरों को रहम नहीं आया और वह लाठी से उसे पीटते रहे। तीन सगे भाइयों ने घटना को अंजाम दिया। किसान के परिवार में कोहराम मचा है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव निवासी लाल बहादुर पाल (65) सुबह खेत जा रहा था। इसी दौरान उसकी विपक्षियों से कहासुनी हो गई। बस इतनी सी बात पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से लाल बहादुर पर हमला बोल दिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। जान बचाकर वह भागा और घर के पास शौच वाले पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इसके बाद भी हमलावर उसे लाठी से पीटते रहे। जानकारी होने पर बेटा राजेश (35) पिता को बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी हमला बोलकर उसे जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

आननफानन गड्ढे से लाल बहादुर को निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। सीएचसी में घायल बेटा पिता की हत्या से गमगीन था और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। अन्य परिजनों के भी आंसू नहीं थम रहे थे।
सीओ ने बताया कि मृतक लाल बहादुर का गांव के ही कुछ लोगों सहन की जमीन विवाद काफी समय से चल रहा था। इसी रंजिश में तीन सगे भाइयों ने हमला बोलकर लाल बहादुर की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मां की पिटाई से और आक्रोशित थे विपक्षी
काफी समय से हमलावरों और मृतक किसान के बीच सहन की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताते हैं कि जमीन विवाद में कुछ दिन पहले मृतक किसान के पक्ष के लोगों ने हमलावरों की मां की पिटाई कर दी थी। इस बात से हमलावर आक्रोशित थे।
विज्ञापन


हत्या की खबर का इनसेट।

तीन सगे भाइयों समेत चार पर हत्या का केस
महराजगंज (रायबरेली)। किसान की हत्या के मामले में देर शाम तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। सीओ महराजगंज ने बताया कि मृतक किसान के बेटे राजेश कुमार पाल की तहरीर पर गांव के रहने वाले तीन सगे भाई हेमराज, देशराज और संतोष कुमार पुत्रगण दयाराम पाल और राम प्रसाद उर्फ बल्ला पुत्र गजोधर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एएसपी ने जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें