फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यादों के गुलदस्ते के साथ दी विदाई

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
विज्ञापन
लखनऊ। एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम, एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं को विदाई दी गई। प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा कश्यप, कोमल कश्यप, अंशिका पाल, अनुष्का, श्रेया कुमारी, स्नेहा गुप्ता और अर्पणा श्रीवास्तव आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस दौरान मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम, मिमिक्री आदि की भी प्रस्तुति दी गई। बीए, बीकॉम, एमए उत्तरार्ध की छात्राओं ने महाविद्यालय में बीती अपनी भावुक स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर मिस एपी सेन का भी चयन किया गया। प्रो. निधि सिद्धार्थ, प्रो. श्वेता तिवारी प्रो. ऊषा पाठक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें