लखनऊ। सिविल अस्पताल के परचा और दवा काउंटर के बाहर कतार में लगे मरीज-तीमारदार सोमवार को गर्मी से बेहाल हो गए। काउंटर के पास लगे 10 में से कोई भी पंखा नहीं चल रहा था। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पंखे खराब नहीं हैं। किसी ने स्विच बंद कर दिए थे। इसकी सूचना मिलने पर सभी पंखे, कूलर चलवाए गए।