फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोते समय वृद्धा पर गिरा पंखा, करंट से मौत

Mon, 11 Sep 2023 07:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह चारपाई पर सो रही वृद्धा पर फर्राटा पंखा गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरे कोइली जोहवा नटकी की रहने वाली जमुना देवी (65) चारपाई पर सो रही थी। घर पर उसकी नातिन थी। बहू खेत गई थी। अचानक पंखा उसके पैरों पर गिर गया। पंखे में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गई। घर पर जमुना देवी के साथ बहू व नातिन रहती थी। बेटे धन्नो, राजू व कृष्ण कुमार बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। अचानक मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें