गुडंबा। मड़ियांव के शेरवानीनगर में चोरों ने इम्तियाज हुसैन के बंद मकान का ताला तोड़कर डायमंड सेट, सोने के आभूषण और करीब 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इम्तियाज हुसैन के मुताबिक, उनकी छोटी बहन की शादी चार नवंबर को लखीमपुर में थी। इसके चलते वह तीन नवंबर को परिवार सहित गांव गए थे। छह नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे लौटे तो घर के अंदर का गेट टूटा मिला। जांच में पता चला कि चोर पांच नवंबर की रात 2:55 से 3:30 बजे के बीच घर में घुसे थे। चोर उनकी पत्नी का डायमंड सेट, सोने के अन्य आभूषण और करीब 70 हजार रुपये नकद समेट ले गए। इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।