फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छायाचित्रों में आस्था, कला और प्रकृति का संगम

Mon, 16 Feb 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अलीगंज ​स्थित कला स्त्रोत में लगी प्रदर्शनी देखते लोग। 
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में रविवार को पुनीत कात्यायन के 38 छायाचित्रों की प्रदर्शनी गजानन में आस्था, कला और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिला। सभी छायाचित्र केवल 2 से 3 इंच के छोटे फ्रेम में क्लिक किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, जय कृष्ण अग्रवाल, वरिष्ठ छायाकार अनिल रिसाल सिंह, अमित टंगारी और रजनीश रावत ने किया। पुनीत कात्यायन राजधानी के एक स्वतंत्र छायाकार, कलात्मक फोटोग्राफर और विजुअल स्टोरीटेलर हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्ट्स से शिक्षा ग्रहण करने के बाद आर्ट डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे हैं और वर्तमान में वे एमिटी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पुनीत ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित छवियां इसी प्राकृतिक बनावट से प्रेरित एक विशिष्ट दृश्य संसार रचती हैं, जिनमें आश्चर्य, कल्पनाशीलता, नवाचार और त्वरित दृश्य-बोध का संतुलन दिखाई देता है।

अलीगंज स्थित कला स्त्रोत में लगी प्रदर्शनी देखते लोग। 

अलीगंज स्थित कला स्त्रोत में लगी प्रदर्शनी देखते लोग। 

अलीगंज स्थित कला स्त्रोत में लगी प्रदर्शनी देखते लोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें