फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उद्यान परिसर में बढ़ेंगी सुविधाएं, मिलेगा लाभ

Sun, 09 Apr 2023 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला उद्यान परिसर में रविवार को आयोजित वसंतोत्सव-2023 में प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने वादा किया कि यह उद्यान आने वाले छह महीने में शहरवासियों के लिए एक अच्छा स्थान होगा। उन्होंने कहा कि इस उद्यान में मॉर्निंग वॉक, स्वीमिंग की सुविधा के साथ योगा पार्क समेत अन्य व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आम की बाग में लगभग 1200 से 1500 मीटर तक लोगों के टहलने की व्यवस्था रहेगी, जिसमें बेहतरीन ट्रैक के साथ म्यूजिक सिस्टम होगा। इसमें विभिन्न मंत्रों का उच्चारण होता रहेगा। इस पार्क को सुंदर बनाने की हर संभव कोशिश होगी। इस संबंध में नागरिकों से सुझाव भी लिए जाएंगे। सुझावों पर विचार करने के बाद अमल किया जाएगा, ताकि बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। हमारा पूरा प्रयास होगा कि लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की तरह यहां भी पार्क तैयार किया जा सके। इस मौके पर राकेश कुमार, राम खेलावन, संदीप जैन, राजेंद्र अवस्थी, आरबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें