लखनऊ। महानगर सचिवालय कॉलोनी में रहने वाले मुख्यमंत्री के उप सचिव का फेसबुक आईडी हैक हो गया है। हैक करने वाले ने उनके परिचितों से रुपये की डिमांड की है। जानकारी होने पर उप सचिव ने महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक महानगर यशकांत सिंह ने बताया, सचिवालय कॉलोनी निवासी सुनील चौधरी रमुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव हैं। सुनील चौधरी के मुताबिक, उनकी फेसबुक आईडी किसी साइबर ठग ने हैक कर ली है। फेसबुक मैसेंजर के जरिए व सुनील के परिचितों को मैसेज भेज रहा है जिसमें रुपये की डिमांड की है। परिचितों ने इस संबंध में सुनील चौधरी से बात की तो सच्चाई सामने आई। सुनील चौधरी ने महानगर कोतवाली में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है।