याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें
लखनऊ। हुसैनाबाद स्थित इमामबाड़ा मोहम्मद अली शाह (छोटा इमामबाड़ा) में रविवार को अंजुमन गुलजारे पंजतन की ओर से याद-ए-जनाब-ए-सकीना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से हुई। शायरों ने बारगाह-ए-इमाम हुसैन में अपने कलाम पेश किए और दिल्ली से आए मौलाना सैयद नामदार अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। अकीदतमंदों को कैदखाना-ए-शाम की शबीह की जियारत कराई गई। हजरत अब्बास के अलम, इमाम जैनुलआबिदीन के ताबूत, हजरत अली असगर के झूले और दुलदुल की भी जियारत कराई गई। अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी कर इमाम हुसैन को जनाब-ए-सकीना का पुर्सा पेश किया। अलविदाई मजलिस को मौलाना हैदर अब्बास दानिश ने खिताब किया।
याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें
याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें
याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें
याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें
याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें
याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें
याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें
याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें
याद-ए-जनाब-ए-सकीना में नम हुईं आंखें