फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्गों की आंखों की हुई जांच, मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
​शिविर में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के मजरा गंगाबक्स खेड़ा में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से रविवार को आपका विधायक-आपके द्वार शिविर लगाया गया। इसमें सड़क एवं नाली निर्माण, आवास योजना, राहत आपदा, स्कूल सुंदरीकरण, मंदिर जीर्णोद्धार, विधवा पेंशन, साइकिल वितरण, विद्यालय उच्चीकरण और नाला निर्माण से संबंधित 16 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के लिए भेजा गया। नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें 66 वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच हुई। इनमें से 40 लोगों को निशुल्क चश्मे दिए गए। चार मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र दिया गया। 116वें गर्ल्स यूथ क्लब और 180वें बॉयज यूथ क्लब का भी गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें