एक्सप्रेसवे के डिवाइडर में पड़ी दरार
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर किमी संख्या 14 पर बने डिवाइडर पर मामूली दरार आ गई है।हालांकि उस दरार को भरने का काम निर्माण एजेंसी ने शुरू कर दिया है। एलिवेटेड सेक्शन का मरम्मत कार्य हो चुका है। डामरीकरण दुरुस्त होने में दो से तीन दिन लगेंगे। वहीं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न का कहना है कि दरार मामूली है, उसे ठीक करवाया जा रहा है।