लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत खदरा क्षेत्र में रविवार सुबह 7:05 बजे इनकमिंग फीडर में धमाका हो गया। इससे बागशाहजी, पुलिस चौकी व खदरा फीडर के करीब 3,000 घरों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली ठप होने के कारण पेयजल आपूर्ति का भी संकट उत्पन्न हुआ। इससे खदरा, मशालची टोला, भिश्ती टोला, रेती मोहल्ला, बांसमंडी, बागशाहजी, मोहन मीकिन रोड सहित आसपास के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे दूसरे फीडर से बिजली चालू की गई।