फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट, किशोर की मौत

Tue, 06 Aug 2024 04:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। पाराखुर्द गांव में शादी-ब्याह के लिए बनाए जा रहे पटाखे की फैक्ट्री में सोमवार देर शाम विस्फोट हो गया। एक-एक करके कई धमाकों के बाद पूरी फैक्ट्री तबाह हो गई। विस्फोट से आसपास भगदड़ मच गई, जिस कमरे में पटाखा बनाया जा रहा था, वह ध्वस्त हो गया। वहां मौजूद किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ महराजगंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पुरासी गांव निवासी जाहिद पुत्र अहमद अली पाराखुर्द गांव के मस्जिद के बगल में पटाखा बनाने का काम करता है। पटाखों का वह शादी समारोह में उपयोग करता था। सोमवार को भी वह फटाखा बना रहा था। इस दौरान एक-एक करके कई विस्फोट हुए। इससे भगदड़ मच गई। हादसे में फैक्ट्री में मौजूद जाहिद के साले व बाराबंकी के बक्सावा गांव निवासी नूरान (14) की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रधान प्रतिनिधि पाराखुर्द अखिलेश मौर्य ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि करीब सात किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। धुएं का गुबार देखकर लोग सहम गए। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मस्जिद के बगल में पटाखा बनाने का काम लंबे समय से चल रहा था। सीओ याजवेंद्र पाल का कहना है कि जाहिद के नाम लाइसेंस है। मामले की जांच की जा रही है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जाहिद के लिए खाना लेकर गया था नूरान
विस्फोट के दौरान नूरान अकेले ही फैक्ट्री में था। वह अपने बहनोई व फैक्ट्री के मालिक जाहिद के लिए खाना लेकर गया था। पुलिस के अनुसार जाहिद मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। इसी दौरान घटना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें