फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झांसा देकर किशोरी का शोषण

Wed, 09 Oct 2024 05:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर परिचित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी के भाई व उसके दो साथियों ने भी पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


किशोरी अपनी बहन व जीजा के साथ रहती है। उसके अनुसार जीजा के दोस्त सुलतानपुर निवासी निखिल यादव सुशांत गोल्फ सिटी के जानवी एन्क्लेव में रहता है। उसका जीजा के घर आना-जाना था।

आरोपी ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने कम उम्र का हवाला देकर गर्भपात करा दिया। दोबारा गर्भवती होने पर उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि निखिल के भाई नितिन, साथी विपिन और एक अज्ञात युवक ने उसे बहाने से कमरे पर बुलाया, वहां नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें