फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइबर हमलों से बचाव के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब ने फैकल्टी अपडेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. राजश्री पांडेय ने क्रिप्टोग्राफी एवं साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ''क्रिप्टोग्राफी बियॉन्ड द सिफर'' विषय पर साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रो. राजश्री ने आक्रामक और रक्षात्मक सुरक्षा के अंतर को स्पष्ट किया। उन्होंने साइबर हमलों की कार्यप्रणाली और नेटवर्क सुरक्षा पर भी बात की। डिजिटल प्रणालियों की कमजोरियों की पहचान के बारे में बताया गया। व्याख्यान में ट्राईहैकमी मंच के साथ एनमैप और काली लिनक्स जैसे उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। डॉ. महिप सिंह ने प्रो. राजश्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समन्वय गौरव मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें