फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रकृति के रंगों का महत्व बताया

Sun, 19 Oct 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती युवतियां।  
विज्ञापन
लखनऊ। आध्यात्मिक चेतना से लेकर भौतिक जगत तक और वैज्ञानिक प्रयोगों से लेकर दैनिक जीवन के उपयोगों तक में प्राकृतिक रंगों का अपना प्रभाव होता है। इस पर दो दिन गहन चर्चा के बाद एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ''कलर्स विबग्योर टू अर्थ'' का समापन हुआ। संगोष्ठी में वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने रंगों के बारे में खगोल, मौसम, रसायन, आनुवंशिकी और जैविकी के क्षेत्रों में अपनी खोजों व विचारों को साझा किया। मौके पर कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव व वित्त सलाहकार प्रो. सुमन प्रीत सिंह खनूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें