लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में विधि संकाय की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्रों ने सड़क सुरक्षा रैली निकाली। इसमें स्वयं सेवकों ने आम नागरिकों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को हेलमेट पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट बांधने के साथ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर संकायध्यक्ष प्रो. बीडी सिंह, प्रो. आरके सिंह, प्रो. मोहम्मद अहमद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर राय, डॉ. शशि प्रभा जोशी उपस्थित रहीं।