फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इमरजेंसी में बाजार से मंगा रहे महंगे इंजेक्शन

Tue, 22 Oct 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बाहर की दवा की लिखी गई पर्ची।
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों से बाजार से महंगे इंजेक्शन और दवाइयां मंगवाने का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इमरजेंसी मेडिकल अफसर और फार्मासिस्ट को नोटिस देने के बाद सोमवार को भी बाहर से मंगाने के लिए डॉक्टरों द्वारा खूब इंजेक्शन लिखे गए। मरीजों की हालत गंभीर बताकर तत्काल इंजेक्शन लाने का दबाव बनाया जाता है। अस्पताल प्रशासन इस मनमानी को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले सप्प्ताह जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बाजार से दवा खरीदने के लिए लिखी गई पर्ची पकड़ में आई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद बीते शनिवार को सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने इमरजेंसी के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. दीपेंद्र सिंह और फार्मासिस्ट अमर प्रताप सिंह को नोटिस देकर जवाब मांगा। साथ ही मरीजों से बाजार से इंजेक्शन न मंगवाने के आदेश दिए।
इसके बाद भी सोमवार को भी मरीजों से बाजार से इंजेक्शन और दवाएं मंगवाई गईं। डॉक्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि संबंधितों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। जो भी चिकित्सक बाजार की दवा लिखते मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें