फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला का मंगलवार को मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला पैरालिसिस के अटैक के बाद से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रहीमनगर-पड़ियाना में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व सरोजनीनगर विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह ने गांव पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जन-सैलाब के बीच गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


शारदा प्रताप शुक्ला का जन्म 11 जनवरी 1945 को रहीमनगर-पड़ियाना गांव में हुआ था। वह 1984, 1989 व 2012 में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। वर्ष 2016 में सपा सरकार में वह प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। हालांकि कुछ दिन के बाद सपा में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव के बीच हुए मतभेद के बाद शिवपाल सिंह यादव के खेमें में शामिल हो गये। इसपर 2017 में हुए विधानसभ चुनाव में अखिलेश यादव ने उनका टिकट काटकर अनुराग यादव को सरोजनीनगर से प्रत्याशी बनाया। इस दौरान शारदा प्रताप ने सपा से बगावत करते हुए राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्ष-2022 में चुनाव के दौरान वह भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश्वर सिंह को जिताने में अहम भूमिका निभाई।



राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार



पूर्वमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला के निधन की खबर मिलते ही सरोजनीनर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते उनके पैतृक गांव रहीमनगर-पड़ियाना में शुभचिंतकों का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी जन सैलाब के बीच राजकीय सम्मान के साथ गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें