फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जौनपुर के शाहगंज से विधायक व सपा सरकार में मंत्री रहे शैलेंद्र यादव ‘ललई’ कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मंत्री को बुखार के साथ अन्य समस्याएं थीं। वह सोमवार को जौनपुर से माल एवेन्यू स्थित आवास पहुंचे। इसके बाद लोहिया संस्थान में जांच कराई। मंगलवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व मंत्री को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनके साथ मौजूद ड्राइवर सहित छह लोगों के सैंपल लिए गए। पूर्व मंत्री से सोमवार को कौन-कौन मिला है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही जौनपुर के सीएमओ को भी सूचना भेज दी गई है, जिससे वहां पूर्व मंत्री के संपर्क में रहने वालों की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें