ग्रामीण पर्यटन कॉन्क्लेव
संस्कृति विभाग की ओर से ग्रामीण पर्यटन कॉन्क्लेव इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10.30 बजे।
जनता अदालत
एलडीए की ओर से जन समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राधिकरण दिवस-जनता अदालत का आयोजन प्राधिकरण भवन गोमतीनगर में सुबह 10 बजे।
रोजगार मेला
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला अलीगंज आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे।
अभिविन्यास कार्यक्रम
आईएमआरटी कॉलेज की ओर से नए प्रवेशित बच्चों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे।
भंडारा
राधा माधव देवस्थानम की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर भंडारा राधा माधव देवस्थान गोमतीनगर शाम 6 बजे।
संवाद
सहकार भारती की ओर से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में सहकार संवाद आईसीसीएमआरटी सेक्टर 21 इंदिरानगर दोपहर शाम 4 बजे।
डेंटल कांफ्रेंस
इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से डेंटल शो, इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन होटल चरण प्लाजा हजरतगंज शाम 4.30 बजे।
खेल
यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के तहत नोएडा किंग्स और काशी रुद्रांस के मैच दोपहर 3:30 बजे और मेरठ मावरिक्स बनाम गौर गोरखपुर लॉयंस का मैच शाम 7:30 बजे।
जिला फुटबॉल लीग दिलकुशा ग्राउंड में शाम चार बजे से।