फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला
विज्ञापन


कुर्मांचल रामलीला समिति की ओर से कुर्मांचल नगर में पहले दिन राम जन्म व अहिल्या उद्धार का मंचन रात 8 बजे।

पंतनगर सांस्कृतिक समिति की ओर से पंतनगर कॉलोनी में रामलीला महोत्सव शाम 7:30 बजे से।

रेलवे रामलीला समिति की ओर से वेजीटेबल ग्राउंड तालकटोरा की रामलीला में लंकादहन का मंचन रात आठ बजे से।

ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में ऐशबाग रामलीला समिति की ओर से चल रहे रामोत्सव में सीता हरण प्रसंग का मंचन रात आठ बजे से।

श्री जनता रामलीला समिति की ओर से खदरा में चल रही रामलीला में सीता हरण का मंचन रात 8 बजे।

श्रीरामलीला समिति महानगर की ओर से राम वन गमन का मंचन रात 8 बजे।

दुर्गा पूजा

भवानी कल्चरल ग्रुप की तरफ से मां दुर्गा और महिषासुर पर डांस ड्रामा एलडीए कॉलोनी में शाम 7:30 बजे से।

महासरस्वती पूजा समिति की ओर से ग्रेन मार्केट गणेशगंज में पूजन अर्चन, बोधन सुबह 10:45 बजे से।

जानकीपुरम सेक्टर-ई में स्थित कॉमर्शियल पार्क में षष्ठी पर कलश की स्थापना सुबह 10 बजे।

गोमतीनगर सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से विवेकखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव शाम 7 बजे।

रवींद्रपल्ली दुर्गा पूजा समिति की ओर से महाषष्ठी पर गौरी आलो नृत्य नाटिका का मंचन शाम 7:30 बजे।

डांडिया नाइट

पंडितखेड़ा शुभम सिटी स्थित प्रकाश जूनियर स्कूल परिसर में डांडिया नाइट शाम 6 बजे ।

कन्या पूजन

भारत विकास परिषद की ओर से 121 कन्याओं का पूजन कृष्णा नगर स्थित सुमति नाथ सेवा भवन में सुबह 11 बजे से।

मुलाकात

हिंदी रंगमंच की अंतरराष्ट्रीय स्तर की रंगकर्मी मृदुला भारद्वाज के 50 वर्ष पूरे होने पर अलग दुनिया स्टूडियो सुषमा अस्पताल के पीछे कार्यक्रम शाम 4 बजे।

कांफ्रेंस

इंडियन मेंटल हेल्थ रिसर्च की ओर से मानसिक स्वास्थ्य पर कांफ्रेंस शिया पीजी कॉलेज में सुबह 11 बजे से

महोत्सव

पारख महासंघ की ओर से शहीद महाराज कंसा पासी महोत्सव मलिहाबाद के कसमंडी कला में दोपहर 2 बजे से।

बैठक

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक गांधी भवन सभागार में सुबह 11 बजे से।

कन्वेंशन

लॉयर्स फॉर जस्टिस की ओर से कलामंडप कैसरबाग में सुबह 11 बजे से कन्वेंशन।

जागरण

गंगा समग्र एवं आदि गंगा गोमती आराधना मंच की ओर से विश्व नदी दिवस पर ओंकारेश्वर मंदिर पार्क, ई-ब्लॉक सिटीकार्ट के पीछे, राजाजीपुरम में गंगा संरक्षण एवं सांस्कृतिक जागरण शाम 7:30 बजे।

अभियान

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से गोमती नदी तट के छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान का सफाई अभियान सुबह 9:30 बजे।

श्रद्धांजलि

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक मधुभाई कुलकणी की याद में श्रद्धांजलि सभा निरालानगर के शोध संस्थान सरस्वती कुंज में दोपहर एक बजे।

खेल

ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मो. शाहिद स्टेडियम में दोपहर दो बजे से।

राज्य विद्यालयीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह दस बजे से।

ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग ला-मार्टीनियर ग्राउंड में दोपहर तीन बजे से।

सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज प्रांगण में भारत और पाकिस्तान का बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण शाम छह बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें