बैठक
लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में सदन की बैठक सुबह 11 बजे से।
पुस्तक मेला
राष्ट्रीय पुस्तक मेला का शुभारंभ बलरामपुर गार्डन में सुबह 11 बजे से। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों उद्घाटन शाम 5 बजे।
गणेशोत्सव
ऑस्कर योग साईं कृपा संस्थान की ओर से गणेशोत्सव के तहत रुद्राभिषेक शिवाजी मार्ग सीनेट रोड सुबह 11 बजे।
अक्षय समिति की ओर से गणेशोत्सव और नृत्य प्रतियोगिता पेपर मिल काॅलोनी निशातगंज शाम चार बजे।
श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से पाशांकुश पूजन दोपहर 12 बजे। सांस्कृतिक आयोजन झूलेलाल वाटिका में शाम 7 बजे।
संगोष्ठी-नाटक
रंग-ए-आवारगी के दूसरे दिन नाट्य शास्त्र पर संगोष्ठी शाम 4:30 बजे, नाटक कैंप का मंचन शाम 6:30 बजे।
दीक्षांत समारोह
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में सुबह 10:30 बजे।
स्मृति समारोह
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी, भगवतीचरण वर्मा और अमृतलाल नागर समृति समारोह हिंदी भवन में सुबह 10:30 बजे।
मुशायरा
मरकजी मीलादउन्नबी कमेटी की ओर से जश्न-ए-मीलादउन्नबी एवं ऑल इंडिया नातिया मुशायरा अमीनाबाद झंडे वाला पार्क में रात 8:30 बजे से।
जश्न
मुस्लिम यूथ कन्वेंशन की ओर से जश्न-ए-रहमतुल-लिल-आलमीन का आयोजन इस्लामिया डिग्री कालेज में रात 9 बजे।
मरकजी मीलाद कमेटी कमेटी की ओर से जश्न-ए-खैरुल बशर का आयोजन चौक पुरानी सब्जी मंडी में रात 9 बजे।
मुहिम
जमाअत इस्लामी हिंद की ओर से हजरत मोहम्मद सल्ल.-मानवता के उपकारक विषय पर 10 दिवसीय मुहिम का उद्घाटन कार्यक्रम प्रेस क्लब में दोपहर 2 बजे।
कार्यशाला
बीरबल साहनी संस्थान में कार्यशाला दोपहर 2 बजे।