मंजूश्री लखनऊ’ संस्था की ओर से लोक नाट्य एवं विरासत के संवर्द्धन को समर्पित एक सांस्कृतिक संध्य
लखनऊ। मंजूश्री लखनऊ संस्था की ओर से गोमती नगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान में लोक नाट्य एवं विरासत के संवर्द्धन को समर्पित एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। समाज सेविका नम्रता पाठक मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर दो प्रतिष्ठित रंगकर्मियों को मंजूश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। स्व. डॉ. उर्मिल कुमार थपलियाल स्मृति मंजूश्री सम्मान उनकी पुत्री रितु थपलियाल मिश्रा को पिता की विरासत को विस्तार देने व उर्मिल फाउंडेशन की ओर से नाट्य समारोह आयोजित करने के लिए दिया गया। वहीं, रवि नागर स्मृति मंजूश्री सम्मान गोरखपुर के डॉ. राकेश श्रीवास्तव को उनकी माता मैनावती देवी श्रीवास्तव के लोक गीतों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया।