लखनऊ। गजल सम्राट जगजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी अमर गजलों ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में प्रख्यात गजल गायक कमाल खान ने अपनी सुरीली आवाज में जगजीत सिंह की लोकप्रिय गजलें पेश कर उन्हें सुरमयी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीकोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा, कमिश्नर कस्टम मयंक शर्मा और अबरार लखनवी ने जगजीत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
जगजीत सिंह की गजलों से सजी शाम