कुड़ियाघाट पर गोमती नदी में जाम गाद और जलकुंभी।
लखनऊ। राजधानी में पिछले पांच दिनों में 170 मिलीमीटर से अधिक बारिश के बावजूद कुड़ियाघाट पर गोमती की हालत में सुधार नहीं दिखा। नदी में जगह-जगह कूड़ा, पॉलिथीन, मलबा और जलकुंभी जमा है। नालों से गिर रहा गंदा पानी और कचरा नदी को लगातार प्रदूषित कर रहा है। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर भी कम नजर आया। कई स्थानों पर सिल्ट, गाद और कीचड़ जमा थी। बारिश के बावजूद गोमती में पानी कम और गंदगी अधिक दिखाई दी।
कुड़ियाघाट पर गोमती नदी में जाम गाद और जलकुंभी।
कुड़ियाघाट पर गोमती नदी में जाम गाद और जलकुंभी।