फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान में समानता संपूर्ण मानवता के लिए महत्वपूर्ण : प्रो. मैरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को रसायन विज्ञान विभाग ने ग्लोबल विमेंस ब्रेकफास्ट पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया। विज्ञान में समानता को बढ़ावा विषय पर आधारित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रो. मैरी गार्सन ने कहा कि विज्ञान में समानता का लक्ष्य हमें मिलकर प्राप्त करना होगा। यह सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। प्रो. रुचि सक्सेना ने कहा कि विज्ञान में समानता को बढ़ावा देने के लिए हमें छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय, डॉ. एसके ओझा, डाॅ. मनीषा शुक्ला, डॉ. रीना सिंह, डॉ. नीतू सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें