फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण हमारा सामाजिक दायित्व : डॉ. अनिल जोशी

विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद की ओर से शुक्रवार को कुर्मांचल नगर स्थित महापरिषद भवन में प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को लेकर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। डॉ. जोशी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण किसी एक व्यक्ति, संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे मानव समाज का सामूहिक दायित्व है। इस दौरान नेपाल से देहरादून तक तीन हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा के बारे में भी जानकारी दी। परिचर्चा में मौजूद सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अपने स्तर पर प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया। उत्तराखंड महापरिषद ने डॉ. जोशी के पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस माैके पर महापरिषद के अध्यक्ष हरिचंद पंत, संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, डॉ. एमपी भट्ट, डॉ. मीनू खरे, भरत सिंह बिष्ट आदि माैजूद रहे।

कार्यक्रम में बोलते पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी

कार्यक्रम में बोलते पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें