जनेश्वर मिश्र पार्क के रोज गार्डन में जुटे पर्यावरण प्रेमी
लखनऊ। 40 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद एलडीए के जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित रोज गार्डन में गुलाब के फूल खिलखिला रहे हैं। राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां ''द रेड रिवाइवल'' कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में युवाओं, रचनाकारों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह रोज गार्डन देश का दूसरा सबसे बड़ा रोज गार्डन है। यह 15 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। गुलाब की 2200 से अधिक प्रजातियां और 10 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उद्यान अधिकारी शशि कुमार भारती ने बताया कि वैज्ञानिक सिंचाई और उद्यान प्रबंधन तकनीक से भीषण गर्मी में भी गुलाब की सुंदरता और गुणवत्ता बनी हुई है।
जनेश्वर मिश्र पार्क के रोज गार्डन में जुटे पर्यावरण प्रेमी
जनेश्वर मिश्र पार्क के रोज गार्डन में जुटे पर्यावरण प्रेमी