फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए डीएम से पहली बार मुखातिब होंगे उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिला उद्योग बंधु की मासिक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे होगी। बैठक में पिछले माह तय हुए बिंदुओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की जाएगी। खास बात यह है कि जिले के नए डीएम विशाख जी की लखनऊ के उद्यमियों के साथ यह पहली बैठक होगी। बैठक में विभिन्न उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि समेत कुल 53 विभागों को आमंत्रित किया गया है। पिछली बार पीडब्ल्यूडी व जल निगम को तत्कालीन डीएम ने कड़ी फटकार लगाई थी। औद्योगिक क्षेत्र अमौसी व नादरगंज में टूटी हुई सड़कों के निर्माण पर देरी में यूपीसीडा के प्रतिनिधियों को भी कड़ी चेतावनी दी गई थी। शुक्रवार को संबंधित अधिकारी नए डीएम को पिछली बैठकों का हिसाब देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें