लविवि में बीजेएमसी और बीए के लिए प्रवेश परीक्षा आज
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के स्नातक प्रवेश परीक्षाओं की श्रृंखला में शुक्रवार को पहली पाली में बीए और दूसरी पाली में बीजेएमसी की सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर बाद ढ़ाई बजे से चार बजे के बीच होगी। बृहस्पतिवार को पहली पाली में हुई बीबीए स्नातक प्रवेश परीक्षा में 75 प्रतिशत अभ्यर्थी और शाम की पाली में एलएलबी ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा में 77 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।