लखनऊ। सेना के सम्मान में न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड के पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार शाम को तिरंगा यात्रा निकाली। यह बुद्धेश्वर चौराहे से होते हुए आलमनगर पुल पर संपन्न हुई। पार्षद ने ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को नमन किया। यात्रा में आरडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चे व सामाजिक संगठन सहित क्षेत्रीय लोग शमिल हुए। अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीप प्रकाश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति सिंह, रविप्रकाश सिंह, जयशंकर वाजपेई, नीलम वाजपेई, सतेंद्र सिंह, भाजपा नेता तारा चंद्र रावत भी थे।