फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिड़ियाघर में बच्चों के लिए बढ़ेंगे मनोरंजन साधन, 1.91 करोड़ रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
चिड़ियाघर।
विज्ञापन
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने 1.91 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके तहत चिड़ियाघर परिसर में कई विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य जू को अधिक आकर्षक, पर्यावरण-संगत और बच्चों के लिए अनुकूल बनाना है। बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं, जिससे यहां आने वाले परिवारों और स्कूली बच्चों के लिए अनुभव और अधिक मनोरंजक व रोचक हो गया है। ये झूले सुरक्षित, मॉडर्न डिजाइन और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर स्थापित किए गए हैं। परियोजना के माध्यम से आकर्षक झूले, बांस से बने फर्नीचर सेट, नए साइनेज और वाटर कूलर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें