फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दफ्तर में घुसकर ठेकेदार पर तानी पिस्टल

Tue, 05 Mar 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका परिषद के दफ्तर में एक ठेकेदार पर हमलावरों ने न सिर्फ पिस्टल तान दी बल्कि उसके भाई की हत्या के मामले में सुलह का भी दबाव बनाया। इस घटना से पालिका कार्यालय में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है और दो गाड़ियों को भी जब्त किया है। इनमें से एक पर भाजपा का झंडा लगा है। ठेकेदार ने छह नामजद और पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


अमावां ब्लॉक क्षेत्र के स्वामी सिंह का पुरवा लालूपुर चौहान निवासी नीरज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नगर पालिका परिषद में ठेकेदारी करते हैं। 25 जनवरी 2016 को उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। दोपहर करीब एक बजे पालिका कार्यालय में अपनी चेक लेने गया था। इस दौरान भाई की हत्या में शामिल आरोपियों ने अपने साथियों के साथ दफ्तर में घुसकर उस पर धावा बोल दिया। मारपीट करने के साथ ही गालीगलौज की। इस दौरान हमलावरों ने सीने पर पिस्टल तान दी और सुलह करने की बात कही।
कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार नीरज सिंह ने तहरीर दी है लेकिन जांच के बाद केस दर्ज करेंगे। दो वाहनों को कब्जे में लिया गया है। यह चार पहिया वाहन किसके हैं, पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन


वाहन टेंडर को लेकर विवाद की भी चर्चा
एक तरफ ठेकेदार नीरज सिंह की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया गया है। वहीं ये भी चर्चा है कि वाहन टेंडर हथियाने को लेकर दो गुटों के बीच पालिका कार्यालय में विवाद हुआ। अधिकारियों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए लेकिन दो धर लिए गए।

अफसर बोले-घटना की जानकारी नहीं
पालिका कार्यालय में हुए घटना की सही जानकारी के लिए पुलिस अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। सीओ सदर अमित सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें