फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईएनटी सर्जन देविशा को मिली अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति

विज्ञापन
डॉ. देविशा अग्रवाल
विज्ञापन
लखनऊ। शहर की ईएनटी एवं फेशियल प्लास्टिक सर्जन देविशा अग्रवाल को वर्ष 2026 की प्रतिष्ठित इंटरनेशनल विजिटिंग स्कॉलरशिप मिली है। यह छात्रवृत्ति अमेरिकन एकेडमी ऑफ ओटोलेरिंजोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी फाउंडेशन की ओर से दी गई है। वह अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एएओ-एचएनएसएफ 2026 की वार्षिक बैठक में शामिल होंगी। वह मैसाचुसेट्स आई एंड ईयर, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में उन्नत ऑब्जर्वरशिप करेंगी। यहां वह राइनोलॉजी, फेशियल प्लास्टिक सर्जरी और ईएनटी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लेंगी। उन्हें यात्रा अनुदान, सम्मेलन पंजीकरण और अमेरिकन एकेडमी की सदस्यता भी मिलेगी। वह इससे पहले अमेरिकन राइनोलॉजिक सोसाइटी ग्लोबल स्कॉलर अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय भी रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह इस ज्ञान का उपयोग भारत में मरीजों के बेहतर इलाज और अनुसंधान को बढ़ावा देने में करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें