फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजन फेल, दो घंटे देर से आई गंगा गोमती

Tue, 09 Jul 2024 05:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन सोमवार को फेल हो गया। यह घटना प्रयागराज से रवाना होने के बाद अगले स्टेशन फाफामऊ में हुई, जिससे यह गाड़ी पौने दो घंटे खड़ी रही। दूसरा इंजन पहुंचने पर ट्रेन रवाना हुई, लेकिन ऊंचाहार, रायबरेली, बछरावां स्टेशनों पर दो घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। नौकरीपेशा वाले यात्री दूसरी गाड़ियों या बसों से रवाना हो गए।
विज्ञापन


प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस समय से रवाना हुई, लेकिन फाफामऊ स्टेशन पर इंजन फेल होने के कारण पौने दो घंटे तक खड़ी रही। पहले तो लोको पायलट ने खराबी का पता लगाने और उसे ठीक करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तो आसपास के स्टेशनों को अवगत कराया।

इसके बाद दूसरे इंजन की व्यवस्था करने में समय लगा। एक इंजन प्रयागराज से रायबरेली लौट रहा था, जिसे कंट्रोल मैसेज मिलने पर बीच रास्ते से वापस फाफामऊ भेजा गया। इसी इंजन से गंगा गोमती एक्सप्रेस चलाई गई। कुंडा हरनामगंज के स्टेशन अधीक्षक कौशल वर्मा ने बताया कि फाफामऊ स्टेशन पर गंगा गोमती का इंजन फेल हुआ था। दूसरे इंजन की व्यवस्था होने के बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन



नीलांचल व ऊंचाहार पौने तीन घंटे लेट
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी ने सोमवार को भी यात्रियों को परेशान किया। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस व चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने तीन घंटे विलंब से आई।
प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस व देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल पौने दो घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल व जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची।
सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण विलंब से आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें