फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : विकास दुबे की 10 करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने की जब्त

Wed, 02 Nov 2022 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विकास दुबे और उनके सहयोगी विभिन्न प्रकार के अपराधों जैसे संगठित अपराध, भू माफिया, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) आदि के लिए धन के गबन आदि में शामिल थे।
विज्ञापन
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत विकास दुबे की 10.12 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त की है। सूत्रों ने बताया कि कानपुर और लखनऊ में विकास दुबे, उसके रिश्तेदारों और उसके सहयोगियों, जयकांत वाजपेयी के रिश्तेदारों और उसके सहयोगियों के नाम पर दर्ज कुल 28 संपत्तियों को ज़ब्त किया गया है। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि यह संपत्तियां आपराधिक गतिविधियों द्वारा अर्जित की गई थी। विकास दुबे और उनके सहयोगी विभिन्न प्रकार के अपराधों जैसे संगठित अपराध, भू माफिया, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) आदि के लिए धन के गबन आदि में शामिल थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी व्यक्तियों के बयान दर्ज किए थे और उनके आईटीआर और बैंक खातों की जांच की थी। तथ्य, सबूत और रिकॉर्ड के आधार पर विकास दुबे व उसके करीबियों को मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल पाया गया। इस मामले में अधिकांश आरोपी जेल में हैं। उनके बयान जेल में दर्ज किए गए। विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें