लखनऊ। नगर निगम जोन छह की टीम ने रविवार को दुबग्गा व बुद्धेश्वर चौराहे के पास 100 मीटर के दायरे से अतिक्रमण हटाने का काम किया। इस दौरान विरोध भी हुआ। यहां से ठेले, गुमटी और काउंटर भी जब्त किए गए। अस्थायी कब्जे भी हटाए गए। जोनल अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि अभियान में 23 ठेले, 40 काउंटर, सड़क पर लगने वाली 20 मूंगफली की दुकानें के अलावा 55 अस्थायी कब्जे हटाए गए। फुटपाथ पर लगी भूसे की दुकानें हटवाई गईं।