फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रायबरेली में हाईवे से हटेगा अतिक्रमण, आसान होगी महाकुंभ की राह

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
रायबरेली। महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की राह सुगम बनाई जाएगी। इसके लिए अभियान चलाकर हाईवे से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर पालिका परिषद रायबरेली की ओर से शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। अभियान में पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। दरअसल, रायबरेली ही नहीं, बल्कि लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी के श्रद्धालुओं को भी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से महाकुंभ जाना होता है। अभी हाईवे के किनारे अतिक्रमण है। इससे श्रद्धालुओं को होने वाली समस्या का मुद्दा अमर उजाला ने 28 दिसंबर को ''अतिक्रमण से महाकुंभ की राह मुश्किल'' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया था। नगर पालिका प्रशासन ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए श्रद्धालुओं के हित में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह के मुताबिक त्रिपुला चौराहे से मुंशीगंज चौराहे तक शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना, राजस्व निरीक्षक गौरव शुक्ला की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें