फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण

Sun, 24 Aug 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कानपुर रोड पर अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और अवैध दुकानों को हटवाती सरोजनीनगर पुलिस।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर पुलिस ने शनिवार शाम कानपुर रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और अवैध दुकानों को हटवाया।
विज्ञापन

सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि नादरगंज से अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर खड़ी गाड़ियां हटवाई गईं और सड़क किनारे ठेले-खोमचे वालों को भी हटाया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा सड़क पर दुकान लगाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी।

कानपुर रोड पर अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और अवैध दुकानों को हटवाती सरोजनीनगर पुलिस।

कानपुर रोड पर अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और अवैध दुकानों को हटवाती सरोजनीनगर पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें