लालबाग में कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को समझाते नगर निगम के जोनल अधिकारी ओमप्रकाश।
लखनऊ। नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को लालबाग में अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानदारों ने विरेाध भी किया। गंदगी करने वालों का चालान भी किया गया। जोन एक के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि जयहिंद कॉम्प्लेक्स के पास वाहनों के पार्ट्स का बड़ा बाजार है। यहां सड़क पर दोपहिया गाड़ियां बनाने का काम होता है, जिससे जाम लगता है। विरोध के बीच सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानदारों को बताया गया कि सड़क पर गैराज चलाने से जाम लगता है और गंदगी भी होती है। कई दुकानदारों का चालान भी काटा किया। बीएन रोड पर फर्नीचर वाले दुकानदारों को बताया कि वे अपना सामान कहां तक रख सकते हैं। इसके बाहर रखने पर कार्रवाई होगी।