माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को चौक बाजार में अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर जोन-6 की टीम ने वार्ड चौक बाजार काली जी क्षेत्र में चरक चौराहे से कोणेश्वर चौराहे तक अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 40 ठेले, 30 अस्थायी दुकानें हटाई गईं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि नियमित अंतराल पर ऐसे अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।