लखनऊ। ऐशबाग की ऐतिहासिक जमुना झील पर हुए अवैध निर्माणों को रविवार को ढहाया गया। यहां शुक्रवार को मंडलायुक्त की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को हटाने का सिलसिला शुरू हुआ था।
रविवार को जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण वाले मकानों में किराए पर रह रहे परिवारों को सरकारी रैन बसेरा में विस्थापित कराने के बाद झील पर हुए अवैध पक्के निर्माणों का ध्वस्तीकरण कराया। कब्जेदार की तरफ से किसी तरह का विरोध न हो इसलिए पुलिस और पीएसी की भी भारी व्यवस्था की गई थी। मौके पर एडीएम प्रशासन विपिन मिश्रा, एसडीएम सदर नवीन चन्द्र, नगर निगम जोन 2 के जोनल अधिकारी मनोज यादव के अलावा लेखपाल अमीन आदि मौजूद रहे।