कार्यक्रम में जानकारी देतीं महिला पदाधिकारी।
लखनऊ। संचेतना संस्था की ओर से डालीबाग कॉलोनी स्थित ब्लाॅक-तीन में शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण के साथ जीवन के रंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने महिला अधिकारों, सशक्तीकरण और सामाजिक योगदान पर विचार रखे। संस्था प्रमुख तपस्या शुक्ला ने कहा, महिला सशक्तीकरण केवल एक विचार नहीं बल्कि क्रांति है जो परिवार, समाज और दुनिया को नई दिशा दे सकती है। सभी ने फूलों और गुलाल से होली खेली। महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य कर समा बांध दिया।