लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के लिए बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस में कॅरिअर का अवसर उपलब्ध कराया है। इसके तहत सेल्स मैनेजर पद पर भर्ती की जाएगी और कार्यक्षेत्र लखनऊ ही रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को टीम का संचालन, बिक्री लक्ष्य हासिल करना, ग्राहकों से संबंध मजबूत करना और व्यवसाय बढ़ाने से जुड़े कार्य करने होंगे। प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बेहतर अवसर देना उनकी प्राथमिकता है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट lkouniv.ac.in के अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि दो मई निर्धारित की गई है।